
धनबाद:झारखंड प्रदेश जदयू युवा अध्यक्ष निर्मल सिंह के साथ विचार-विमर्श कर धनबाद जिला जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने अरलगड़िया बस्ती पुटकी निवासी बबलू मोदक को धनबाद जिला युवा जदयू अध्यक्ष के पद पर मनोनित किया गया है।इनके मनोनयन पर धनबाद जिला जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव सुशील सिंह, उदय कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव दीपनारायण सिंह, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राम स्वरूप यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी हसीब खान, प्रदेश सचिव राजू सिंह, मुन्ना सिन्हा, के. बी. सहाय, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दूबे, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पुष्पा पाण्डेय, दिलीप सिन्हा, उचित महतो, विजय सिंह कुशवाहा, राजेन्द्र राही, डाँ राजेश राम ,भरत कुमार, छोटू भुइयां, हरीश चंद्र कुम्हार एवं संगीता देवी आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।नव मनोनित जदयू धनबाद युवा जिलाध्यक्ष बबलू मोदक ने झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद खीरू महतो, झारखंड प्रदेश युवा अध्यक्ष निर्मल सिंह एवं धनबाद जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किए हैं।