रांची : राजधानी स्थित रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। 6 फरवरी के बाद यह दूसरी घटना है, जब कोर्ट परिसर को निशाना बनाने की चेतावनी दी गई है। इस बार धमकी भरे मेल में आरडीएक्स (RDX) के इस्तेमाल का जिक्र किया गया है, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता (BDDS) और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे कोर्ट परिसर, वकीलों के चैंबर तथा पार्किंग क्षेत्र की सघन तलाशी ली। हालांकि अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।पुलिस और साइबर सेल की टीम ईमेल भेजने वाले के आईपी एड्रेस को ट्रैक करने में जुटी है। एहतियातन कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रवेश द्वार पर आने-जाने वालों की कड़ी जांच की जा रही है।