डीडीयू जंक्शन पर बड़ी कार्रवाई: ट्रेन से 1.75 करोड़ रुपये नकद बरामदअकाल तख्त एक्सप्रेस के ए-1 कोच से दो संदिग्ध पकड़े गए, आयकर विभाग को सौंपी गई रकमपं. दीनदयाल उपाध्याय नगर (डीडीयू)। रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1,75,00,000 रुपये नकद बरामद किए। यह बरामदगी ट्रेन संख्या 12318 अकाल तख्त एक्सप्रेस के ए-1 कोच से की गई।रात 2:41 बजे चेकिंग में खुलासादिनांक 28 फरवरी 2026 को प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर खड़ी ट्रेन में चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों के पास मौजूद तीन बैगों से कुल 1.75 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए।पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान:* रितेश पटेल (निवासी ठाकुरगंज, लखनऊ, उम्र 38 वर्ष)* प्रिग्नेश (निवासी खम्भाट, जिला आणंद, गुजरात, उम्र 43 वर्ष)पूछताछ में दोनों आरोपी बरामद रकम के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए।आयकर विभाग को सौंपी गई राशिबरामदगी की सूचना तत्काल आयकर विभाग, वाराणसी को दी गई। आयकर टीम थाना जीआरपी पहुंची और दोनों संदिग्धों के साथ नकदी से भरे बैग विधिक कार्रवाई हेतु अपने कब्जे में ले लिए गए।अभियान के तहत संयुक्त कार्रवाईयह कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी के पर्यवेक्षण में तथा जीआरपी डीडीयू और आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा की गई। अभियान रेलवे स्टेशनों, सर्कुलेटिंग एरिया और ट्रेनों में अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चलाया जा रहा है।