धनबाद : रांची में आयोजित झारखंड इमेजिंग एक्सपो 2026 के दौरान फोटो जर्नलिज्म प्रतियोगिता में चंदन पाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तीन दिवसीय इस भव्य आयोजन का समापन रांची के हरिवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में हुआ, जहां देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और कौशल का प्रदर्शन किया। फोटो जर्नलिज्म कैटेगरी में कोलकाता के शांतनु ने प्रथम स्थान , जबकि पाकुड़ के पीटरसन बास्की को तृतीय पुरस्कार मिला। चंदन पाल धनबाद स्थित “चंदन स्टूडियो” के संचालक हैं और पिछले कई वर्षों से फोटोग्राफी के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे खासकर फोटो जर्नलिज्म और इवेंट फोटोग्राफी के लिए जाने जाते हैं। सामाजिक, सांस्कृतिक और समाचार से जुड़े पलों को कैमरे में प्रभावशाली तरीके से कैद करना उनकी खासियत है। इससे पहले भी वे कई क्षेत्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में सम्मानित हो चुके हैं।इस प्रतियोगिता में उनकी प्रस्तुति ने जजों को काफी प्रभावित किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया। समापन समारोह के दौरान आयोजकों ने उन्हें मोमेंटो, प्रमाण पत्र और नगद राशि देकर सम्मानित किया।उनकी इस सफलता से धनबाद के स्थानीय फोटोग्राफर्स में उत्साह का माहौल है। चंदन पाल की यह उपलब्धि यह दर्शाती है कि छोटे शहरों के प्रतिभाशाली कलाकार भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।