
धनबाद:बुधवार को विशाल फोर्स संगठन समिति ( सामाजिक संगठन) जो 2024 झारखंड विधानसभा में निर्दलीय रूप में 7 सीटों पर चुनाव लड़ा था संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी बाघमारा/ धनबाद विशाल वाल्मीकि अपने पूर्व विधायक प्रत्याशीयों और केंद्रीय नेताओं और जिला अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन मार्गदर्शक और केंद्रीय अध्यक्ष सह झारखण्ड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व पर और केंद्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष सह गांडे विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन जी पर आस्था व्यक्त करते हुए योगेंद्र प्रसाद महतो झारखंड सरकार पेयजल एव स्वच्छता विभाग और उत्पाद एवं मध निषेध विभाग मंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय प्रवक्ता जी के नेतृत्व उनके आवास राँची मे झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुएविशाल बाल्मीकि केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी बाघमारा / धनबाद के साथ प्रदीप कुमार मंडल केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी निरसा, सोनू कुमार वाल्मीकि केंद्रीय कोषाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी झरिया, राज दुबे केंद्रीय प्रवक्ता,नेहा विश्वकर्मा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा धनबाद,अनिल वर्मा जिला अध्यक्ष धनबाद इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।