
धनबाद: आसान डाबर कदैया रोड स्थित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में वृद्ध जनों के लिए बहुत ही आनंददायक दिन रहा जब दो वर्षीय विराज प्रताप सिंह का जन्मदिन बहुत ही खुशहाल माहौल में केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर सभी वृद्ध जनों के लिए स्वादिष्ट भोजन का व्यवस्था किया गया था जिसे विराज के पिता अमित कुमार सिंह एवं उनके परिजनों ने अपने हाथों से स्नेह पूर्वक परोस कर खिलाया। आश्रम के सभी महिला एवं पुरुष वृद्धजनों ने विराज प्रताप सिंह एवं उनके सभी परिजनों को उनके सर में हाथ रखकर अपना आत्मिक आशीर्वाद दिया।विराज प्रताप सिंह के पिता अंकित कुमार सिंह ने कहा अपने दो वर्षीय बेटे का जन्मदिन हमारे परिवार ने वृद्धजनों के संग मनाने का निर्णय लिया ताकि इस मौके पर सभी वृद्धजनों की सेवा सम्मान किया जाए। उन्होंने कहा कि अपने माता-पिता जिन्होंने जीवन भर आपको बहुत सारे कष्ट झेल कर आपको पाला पोसा बड़ा किया। और यदि आप बड़े होकर उनके कष्ट में उनको सेवा सम्मान नहीं देते हैं तो मंदिर मस्जिद चर्च जाने का हक़ नहीं बनता। माता-पिता ही इस पृथ्वी में भगवान है याद रखें सभी को इस उम्र से गुज़रना है। आगे उन्होंने आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी की प्रशंसा कर कहा कि आज के युग में वे इन असहाय वृद्धजनों की बहुत मुश्किल से उनके जीवन यापन की बहुत ही जरूरी खानपान एवं रोजाना ज़रुरत की सामग्रियों का इंतजाम- व्यवस्था कर, दिन रात सेवा कर एक उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। मैं सभी लोगों से आग्रह व अपील करता हूं कि इन असहाय वृद्धजनों से आकर मिले, इनका ख्याल रखें, इनकी सेवा करें और इनका निस्वार्थ आशीर्वाद ले।आश्रम में अंकित कुमार सिंह मनोज कुमार सिंह नेहा सिंह पुष्पा सिंह अरुण सिंह आदित्य सिंह अभिषेक सिंह किरण सिंह ने आश्रम के सभी वृद्धजनों का सेवा सत्कार किया। जन्मदिन में उपस्थित आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी एवं कोषाध्यक्ष प्रशांत वर्मा ने आश्रम में आए सभी को धन्यवाद दिया।