वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की सर्विलांस टीम ने शानदार कार्य करते हुए खोए हुए 121 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत 24 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस कार्रवाई से मोबाइल खो चुके लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई।सभागार में लौटाए गए मोबाइलयातायात पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीसीपी क्राइम/गोमती नीतू कादयान ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए। लंबे समय से अपने मोबाइल की तलाश कर रहे लोगों को जब उनके फोन वापस मिले तो उन्होंने पुलिस का आभार जताया।सर्विलांस टीम की बड़ी सफलतापुलिस की सर्विलांस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और लगातार ट्रैकिंग के जरिए इन मोबाइल फोनों को विभिन्न स्थानों से बरामद किया। यह अभियान कमिश्नरेट पुलिस की सक्रियता और तकनीकी दक्षता का उदाहरण माना जा रहा है।लोगों ने जताया धन्यवादमोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों ने वाराणसी पुलिस की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया और कहा कि इस तरह की कार्रवाई से पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत होता है