• मसलिया थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई की घटनाओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई• 16 अप्रैल 2026 को महिला से मोबाइल छिनतई मामले में कांड संख्या 23/26 दर्ज• 17 अप्रैल की शाम गश्ती के दौरान गुप्त सूचना पर अपाची बाइक सवार संदिग्धों को रोकने का प्रयास• भागने की कोशिश के दौरान पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से दोनों आरोपियों को पकड़ा गया• गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्जुन मंडल एवं जयंत मंडल, निवासी फतेहपुर (जामताड़ा)• पूछताछ में आरोपियों ने छिना हुआ टेक्नो मोबाइल सहित अन्य मोबाइल बरामद कराए• पुलिस ने टेक्नो, रेडमी और रियलमी कंपनी के कुल 3 मोबाइल जब्त किए• थाना प्रभारी राजेश रंजन के नेतृत्व में कार्रवाई, दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया