दुमका में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक के बासुकीनाथ धाम आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा और पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार सहित अन्य पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। साथ ही बाबा बासुकीनाथ का प्रतीक चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।