
धनबाद:गुरुवार 26 जून को झारखंड ई-रिक्शा (टोटो) संघ के प्रधान कार्यालय का भव्य उद्घाटन संरक्षक वैभव सिन्हा के कर-कमलों द्वारा किया गया। यह आयोजन संघ के प्रधान कार्यालय, भगीरथी पैलेस, गांधी रोड, धनबाद में संपन्न हुआ।इस अवसर पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव, संस्थापक मुन्ना कुशवाहा, महासचिव शैलेश कुमार, रवि साव तथा राजेश राम की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम में विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी एवं सदस्यगण भी उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए। प्रमुख उपस्थितजनों पवन साव, राजा साव, संजय कुमार, सोनू पासवान, सनोज पासवान, राजेश सिंह, सुधांशु झा, बिरेंद्र यादव, अनुप केशरी, धर्मेंद्र भगत, प्रदीप मोदी, विष्णु दास, राजू कर्मकार एवं अन्य सम्मानित सदस्य शामिल रहे।कार्यक्रम अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने संगठन की मजबूती, एकजुटता तथा सेवा भावना को और सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।