
धनबाद: सबलपुर, सहयोगी नगर स्थित वृद्धजनों का आश्रय स्थल ओल्ड इस होम में आश्रम में आश्रित वृद्धजनों के संग समाजसेवी स्वर्गीय शत्रुघ्न सिंह की 14 वीँ पुण्यतिथि मनाई गई। आश्रम में स्वर्गीय शत्रुघ्न सिंह की पत्नी सोनावली,उनके पुत्र मुकेश सिंह, अनीता सिंह,पुष्पा सिंह, अनन्या सिंह, टोनी सिंह अभिषेक प्रणव,अनमोल, आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी कोषाध्यक्ष प्रशांत वर्मा एवं आश्रम के वृद्धजनों ने बारी-बारी से स्वर्गीय शत्रुघ्न सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभी वृद्धजनों को मुकेश सिंह एवं उनके परिजनों ने आदरपूर्वक सेवा सत्कार कर उन्हें भोजन कराया। सभी को आश्रम के वृद्धजनों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।