जिलाधिकारी के निर्देश पर वाराणसी जनपद में कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया गया है।नए आदेश के अनुसार, परिषदीय, राजकीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, CBSE और ICSE से संबद्ध सभी अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम के विद्यालय अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे।यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और अगले निर्देश तक प्रभावी रहेगा।प्रशासन द्वारा यह निर्णय बढ़ती गर्मी को देखते हुए छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है, ताकि बच्चों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके।