निरसा विधायक अरूप चटर्जी रांची जाने कें क्रम में शुक्रवार की सुबह केन्दुआडीह भु-धसान व गैस रिसाव क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे। मौके पर आजसू कें जिला अध्यक्ष मंटू महतो अपने दर्जनों समर्थको एवं प्रभावित ग्रामीणों कें मौजूद थे। घटनास्थल का निरीक्षण और जायजा लेने के बाद अरूप चटर्जी और मंटू महतो ने केंदुआ पांच नंबर इमामबाड़ा क्षेत्र के प्रभावित लोगो से भी मुलाकात कर लोगों की समस्या को सुना। प्रभावित लोगों का कहना है कि कोई भी अधिकारी या नेता हमलोगों को स्पष्ट जवाब नही दे रहे है। सभी का कहना है कि बेलगड़िया ही एक विकल्प है, जबकि बेलगड़िया का क्वाटर रहने लायक नही है। रोजगार के सबंध मे भी स्पष्ट जानकारी नही दी जा रही है। वही अरूप चटर्जी ने कहा कि इस समस्या को विधान सभा के विशेष समिति के समक्ष रखेंगे और यहां की जनता के इच्छानुसार ही काम होगा। वही मंटू महतो ने कहा कि बीसीसीएल के अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी को जमीनी हकीकत मालूम नही है। वर्षो से रह रहे लोगों की हो रही समस्याओं को जमीनीस्तर से प्रशासन को समझने की जरूरत है।वही मंटू महतो ने कहा कि अगामी 23 अप्रैल को वह हजारो की संख्या में लोगों के साथ रणधीर वर्मा चौक पहुंच कर डीजीएमएस और उपायुक्त को इस सबंध मे ज्ञापन सौपने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि धनबाद के उपायुक्त प्रभावित लोगों की मांगों पर ध्यान देंगे