धनबाद: शनिवार को गोसाईडीह, गोविंदपुर रोड स्थित अपर्णा पब्लिक स्कूल मैं बड़े उत्साह के साथ रेड कलर डे मनाया गया। स्कूल के सभी नन्हे-मुन्ने बच्चे सुंदर लाल रंग के कपड़ों में स्कूल आए और अपने टिफिन में लाल रंग के फल और खाने की चीज़ें जैसे सेब, तरबूज, टमाटर और स्ट्रॉबेरी लेकर आए। बच्चों ने लाल रंग की वस्तुओं की पहचान, कविताओं और चित्रकला जैसी मजेदार गतिविधियों में भाग लिया। अपर्णा पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर रेनू कौशल ने बताया कि इस दिवस का उद्देश्य बच्चों को खेल-खेल में लाल रंग की पहचान कराना था साथ ही बच्चों को लाल रंग,प्यार, ऊर्जा और साहस के प्रतीक के रूप में परिचित कराना था । कक्षाएं लाल सेब, स्ट्रॉबेरी, दिलों और गुब्बारों से सजाई गयी थी और बच्चों को लाल वस्तुओं से जुड़ी कला और गतिविधियों में भाग लेना था यह दिवस बच्चों में संज्ञानात्मक कौशल, रंग पहचान और रचनात्मकता को विकसित करने का एक मजेदार और इंटरैक्टिव तरीका था ।