धनबाद पुलिस के द्वारा मैथन स्थित कल्याण केंद्र में बुधवार को सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा जागरूकता सह प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया। एसएसपी प्रभात कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारीयों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया। इसके पूर्व सभी वरीय पदाधिकारीयों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने कार्यक्रम आयोजन का उद्देश्य को बताया एवं सड़क एवं साइबर सुरक्षा के बारे में जानकरी दी। कार्यक्रम में लोगों को बताया गया कि आपकी थोड़ी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना घट सकती है। साथ ही आप थोड़ी सावधानी रखें तो आप बड़ी दुर्घटना को आसानी से रोक सकते है। कार्यक्रम में अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी, समाजसेवी उपस्थित हुए। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसीएल मुगमा की टीम द्वारा नृत्य के माध्यम से सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। जिसे सभी लोगों ने काफी सराहा। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए मुख्य अतिथि एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि इतनी जागरूकता के बाद भी लोग वाहन चलाते समय अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। एक मोबाइल जिसकी कीमत हजार या लाख में होगी, उसकी सुरक्षा को लेकर आप सजग है। उसकी कवर लगाते है, लेकिन एक हेलमेट नहीं लगाते, जबकि जीवन अनमोल है। इसलिए आप सभी से अनुरोध है की अपनी जान को जोखिम में न डाले और आज ये कसम खाये की बाइक स्कूटर या कोई भी दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाए। क्योंकि दुर्घटना बोल कर नहीं आती, कभी भी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने कहा कि यह सजगता सिर्फ दो पहिया वाहन में ही नहीं चार पहिया वाहन के लिए भी जरुरी है। अगर सड़क में कोई दुर्घटना होती है तो उसे तत्काल गोल्डन टाइम में अगर आप दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाते हैं तो उन्हें सरकार की योजना के अनुसार 25 हजार रुपये मिलेंगे। उन्होंने बताया कि यदि किसी को साइबर क्राइम के लिए किसी तरह का फोन आता है तो उसे रिसीव न करें, बल्कि काट दें। कोई भी बैंक आपको फोन कर आपके एकाउंट के बारे में जानकारी नहीं मांगता है। साइबर क्राइम वाले आपकी अज्ञानता का पैसा कमा रहे है। अगर कोई घटना घट जाती है तो आप अपना मोबाइल को तत्काल इंटरनेट से अलग कर दें।