रांची : झरिया की विधायक रागिनी सिंह के रांची स्थित नए विधायक आवास में आयोजित गृह प्रवेश एवं प्रीतिभोज कार्यक्रम ने राजनीतिक गलियारों में खासा ध्यान खींचा। Jharkhand Legislative Assembly द्वारा आवंटित न्यू विधायक आवास-21, जगन्नाथपुर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सत्ता और विपक्ष के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि शामिल हुए, जिससे यह आयोजन एक बड़े राजनीतिक मिलन का रूप लेता नजर आया।कार्यक्रम में झारखंड के वित्त मंत्री Radha कृष्णा किशोर , भाजपा सचेतक सह हटिया विधायक नविन जायसवाल , धनबाद विधायक राज सिन्हा , पलामू विधायक Alok चौरासिए , विधायक प्रकाश राम , बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव तथा बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।इस मौके पर धनबाद के मेयर संजीव सिंह भी अपनी पत्नी एवं झरिया विधायक रागिनी सिंह के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने नए आवास में गृह प्रवेश की शुभकामनाएँ देते हुए उनके राजनीतिक जीवन और जनसेवा के कार्यों की सराहना की।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह आयोजन केवल पारिवारिक समारोह नहीं था, बल्कि विभिन्न दलों के नेताओं की मौजूदगी ने इसे राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण बना दिया। खासकर कोयलांचल और धनबाद क्षेत्र से जुड़े जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने क्षेत्रीय मुद्दों और विकास को लेकर संवाद और समन्वय की संभावनाओं को भी बल दिया।प्रीतिभोज कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता और शुभचिंतक भी शामिल हुए। इस दौरान विधायक रागिनी सिंह ने सभी अतिथियों और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का स्नेह और समर्थन उन्हें जनसेवा के कार्यों को और मजबूती से आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।