धनबाद : एयरपोर्ट निर्माण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। एक ओर ढुल्लू महतो द्वारा प्रदर्शन कर राज्य सरकार से जमीन उपलब्ध कराने की मांग की गई, वहीं दूसरी ओर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा है।सोमवार को परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता में JMM नेताओं ने आरोप लगाया कि एयरपोर्ट निर्माण को लेकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। उनका कहना है कि राज्य सरकार जमीन देने को तैयार है, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से अब तक न तो कोई फिजिबिलिटी टेस्ट कराया गया है और न ही कोई औपचारिक प्रक्रिया शुरू की गई है।इस दौरान पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि एयरपोर्ट निर्माण केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से ही संभव है। उन्होंने बोकारो एयरपोर्ट का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां एयरपोर्ट तैयार होने के बावजूद अब तक केंद्र से स्वीकृति नहीं मिल पाई है।उन्होंने यह भी कहा कि यदि केंद्र सरकार की ओर से कोई औपचारिक प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जाता है, तो उस पर सकारात्मक पहल की जाएगी।