
तोपचांची/ धनबाद – खोरठा साहित्य के लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार और माराफरी खंडकाव्य के रचयिता सुप्रसिद्ध कवि, कथाकार, नाटककार, उपन्यासकार स्व. जनार्दन गोस्वामी *ब्यथित्*जी की पुण्यतिथि 29 जून दिन रविवार अपरान्ह 11 बजे से बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के सेमिनार हाॅल में मनाने की व्यवस्था की गई है। इस उप लक्ष्य में खोरठा पत्रिका*सहिया*की ओर से इक्कीस खोरठा साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष का *जनार्दन गोस्वामी “ब्यथित्” साहित्य, कला सम्मान 2025 हिन्दी, खोरठा के सुनाम धन्य साहित्यकार वरिष्ठ कथाकार माननीय श्री प्रह्लाद चन्द्र दास जी को देने की घोषणा की गई है। इसके अलावे इस आयोजन में कुछ अतिथि साहित्यकारों , गीतकारों कलाकारों को भी सम्मानित किया जाएगा। खोरठा साहित्यकार अनिल गोस्वामी , खोरठा साहित्यकार डॉ मुकुंद रविदास,एवं खोरठा गीतकार एवं साहित्यकार विनय तिवारी ने बताया कि सारा आयोजन खोरठा पत्रिका *सहिया*के सौजन्य से किया जा रहा है।