
शाम करीब 08.40 बजे ललिकान्त कुमार उर्फ छोटु कुमार पिता- विनोद कुमार उर्फ बिहारी यादव, ग्राम- जोकैला, थाना- सरैयाहाट, जिला- दुमका एवं एक अज्ञात अपराध कर्मी के द्वारा वादी बासुदेव पिता- स्व० छेदन यादव, नया लोहमड़वा, थाना- सरैयाहाट, जिला- दुमका एवं उसके साथ मोटसाईकिल पर बैठे राजीव रंजन के साथ ग्राम- सदलपुर काली मड़प के सामने ओभर टेक कर गाली गलोज करने मोटरसाईकिल छिनने तथा पैसा की मांग करने पर नहीं देने पर गोली फायर करने के आरोप में सरैयाहाट थाना काण्ड सं0- 90/2025, दिनांक-29.05.2025, धारा- 309(5) एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है। इस काण्ड के उभेदन हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय दुमका द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जर्मुण्डी के नेतृतव में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। उक्त टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुसंधान एवं छापामारी के क्रम में कल दिनांक- 29.05.2025 को काण्ड के प्राथमिकी अभियुक्त ललिकान्त कुमार उर्फ छोटु कुमार पिता- विनोद कुमार उर्फ बिहारी यादव, प्राम- जोकैला, थाना- सरैयाहाट, जिला- दुमका गुप्त सूचना के आधार पर ढोलगढिया पुल के पास घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल सहीत पकड़ कर थाना लाया गया। थाना पर गहन पुछताछ करने पर अपनी संलिप्ता स्वीकार किया। उक्त अभियुक्त के निशान देही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल, जिन्दा गोली तथा खोखा बारमद किया गया है। उक्त अभियुक्त को गिरफ्ताकर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम/पता ग्राम-1. ललित कुमार उर्फ छोटु कुमार उम्र 21 वर्ष, पिता- विनोद कुमार उर्फ बिहारी यादव,जोकेला, थाना सरैयाहाट जिला दुमका।बरामद सामानों का विवरण -1. एक देशी पिस्टल2. पाँच जिंदा कारतुस (7.65 mm)3. एक खोखा (7.65 mm)4. एक काला रंग का TVS मोटरसाईकिल बिना नम्बर का5. एक नारजो कम्पनी का स्कीन टर्च मोबाईलछापामारी दल -1. पु०अ०नि० राजेन्द्र यादव, थाना प्रभारी, सरैयाहाट थाना2. पु०अ०नि० विकेश कुमार मेहता (अनुसंधानकर्ता)3. पु०अ०नि० नेनसन निरल मानकी4. स०अ०नि० विरेन्द्र कुमार5. स०अ०नि० ऋषु कुमार ओज6. स०अ०नि० नविन कुमार शुक्ला7. आ0308 महेन्ह प्रसाद यादव8. आ0 48 उमाशंकर कुमार9. आ0 333 रितेश कुमार दुबे