झरिया थानान्तर्गत कतरास मोड़ के समीप प्रेम यादव नामक एक व्यक्ति की मोटरसाईकिल सवार अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस संबंध में मृतक के पिता द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर झरिया थाना कांड सं0-318/2025, दिनांक-19.11.2020, धारा-103 (1)/61(1) बी०एन०एस० एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक, धनबाद के द्वारा एक विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया। धनबाद पुलिस की टीम द्वारा अनुसंधान के क्रम में कांड में संलिप्त दो अभियुक्तों को रोहित कुमार सिंह एवं कुनाल कुमार को कोल्हापुर, महाराष्ट्र से एवं अभियुक्त आकाश गोप को बिहार राज्य के वैशाली से गिरफ्तार किया गया है। इन अभियुक्तों के निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त किया गया हथियार एवं मोटरसाईकिल बरामद किया गया है। इसके अलावा घटना के समय अभियुक्तों द्वारा पहना हुआ वस्त्र इत्यादि भी बरामद किया गया है। उल्लेखनीय है कि घटना का मूल कारण मृतक एवं अभियुक्तों के बीच पूर्व का विवाद है। अभियुक्तों का पूर्व अपराधिक इतिहास हैतथा तीनों अभियुक्त पूर्व में हत्या, रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। कांड के उद्भेदन में जिन पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने अच्छा काम किया है, उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जा रहा है।गिरफ्तार अपराधकमियों की विवरणीः-1. रोहित कुमार सिंह उर्फ रोहित राजेश, पिता राजेश सिंह, ग्राम-मदरौली, थाना-अमनौर, जिला-सारण (बिहार)2. कुनाल कुमार उर्फ लंदन, पिता-तारकेश्वर मांझी, ग्राम-मदरौली, थाना-अमनौर, जिला-सारण (बिहार)3. आकाश गोप, पिता-महेश राय, ग्राम-भेन्डी टोला, पो०-सोनपुर, जिला-सारण (बिहार)बरामद सामानों की सूची-1. घटना में प्रयुक्त किया गया पिस्टल-012. घटना में प्रयुक्त किया गया देशी कट्टा-013. घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल-014. मैगजीन-015. जिन्दा गोली-036. घटना के समय पहना हुआ कपड़ा इत्यादि