टुंडी: दक्षिणी टुंडी कदैया गांव में स्व सुदर्शन उपाध्याय की 7 वीं पुण्यतिथि मनाने को लेकर प्रबुद्ध ग्रामीणों की एक बैठक बलदेव उपाध्याय उर्फ बीर बाबा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26दिसम्बर को 7 वीं पुण्यतिथि ऐतिहासिक रूप से मनाने को लेकर कर्ई निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से मुखिया प्रतिनिधि निमाय कुमार सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह, मोहन कुंभकार, कमल सिंह, राजेश सिंह,यादव सेन, रमेश रक्षित,बासु सोनार, पंचानन ओझा, मुकेश दास आदि मौजूद थे।