धनबाद : एसएसपी प्रभात कुमार ने कोर्ट मोड़ स्थित पुलिस कंट्रोल रूम एवं जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आधुनिक तकनीक से लैस कंट्रोल रूम में सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस कंट्रोल रूम से डायल 112, सिटी हॉक्स पेट्रोलिंग और CCTV की 24×7 निगरानी की जाएगी।एसएसपी ने कहा कि इससे जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी तथा अपराधों पर नियंत्रण में मदद मिलेगी।