
झरिया: झरिया के विधायक व मजदूर मसीहा कहे जाने वाले सूर्यदेव सिंह की 34वीं पुण्यतिथि झरिया कतरास मोड़ भाजपा कार्यालय में मनाई गई। अपने प्रिय मजदूर नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए कतरास मोड़…बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और मजदूरों की भीड़ उमड़ पड़ी। वीर सूर्यदेव सिंह अमर रहे के नारे से गूंज रहा था। जगह-जगह से जन सैलाब उमड़ पड़ा था। स्व. सिंह के आदमकद प्रतिमा पर उनकी पत्नी झरिया की पूर्व विधायक कुंती सिंह, बहू झरिया विधायक सह जनता श्रमिक संघ की महामंत्री रागिनी सिंह व परिवार के सदस्यों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कतरास मोड़ स्थित कार्यालय में स्वर्गीय सिंह की तस्वीर पर धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।दिग्गज मज़दूर नेता से लेकर आम मजदूर उन्हें अपना मसीहा मानते हैं. साथ ही एक विधायक के रूप में उन्होंने झरिया के लोगों के विकास और उनके हित के लिए काम किया. हमेशा उन्होंने गरीबों और मजदूरों के हक़ के लिए आवाज़ उठाया. एक किसान परिवार में जन्मे सूर्यदेव सिंह मजदूरों के दिलों पर राज करने लगे थे. पिछले 34 वर्षों से उनकी पुण्यतिथि पर मजदूरों के लिए खास होता है. ज़ब लोग उन्हें याद कर अश्रुपूरित आँखों से उन्हें याद करते हैं और श्रद्धांजलि देते हैं. दूर दराज से लोग अपने लोकप्रिय विधायक स्व. सूर्यदेव सिंह की 34वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान मुख्य रूप से धनबाद के पूर्व सांसद श्री पशुपतिनाथ सिंह जी,गिरिडीह के पूर्व सांसद श्री रविन्द्र पाण्डेय जी,धनबाद के विधायक श्री राज सिन्हा जी,धनबाद के पूर्व मेयर श्री चंद्रशेखर अग्रवाल जी,धनबाद भाजपा जिला अध्यक्ष श्री श्रवण राय जी,धनबाद भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर सिंह,जिला परिषद अध्यक्ष श्री मति सारदा देवी,भाजपा पूर्व सिंदर प्रत्याशी तारा देवी जी,धनबाद जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष नित्यानंद मंडल प्रदीप मंडल ।पूर्व भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश पांडेय,जिला महामंत्री नितिन भट्ट,नंदू अग्रवाल जी,संजय झा जी,मानस प्रसून जी,मनोज सिंह जी,मौसम सिंह जी,चुन्ना सिंह जी,अरुण सिंह जी,उमेश सिंहजी,कमलेश सिंह,बंटी रिटोलिया,बॉबी पाण्डेय जी, एके झा सहित कई अन्य गणमान्य मौजूद रहे।