
धनबाद: शुक्रवार 30 मई को बीसीसीएल के चाँच विक्टोरिया क्षेत्र संख्या-12 में एचएमएस के राजेन्द्र महतो सहित सैकड़ो कार्यकर्ता धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ (बीएमएस) में शामिल हुये।इसी क्रम में भारतीय मजदूर संघ अपने रीतिनीति के साथ लायकडीह सामुदायिक भवन में सभा आयोजित कर सभी कार्यकर्ताओं को अंग बस्त्र एवं पुष्पगुच्छ दे कर सम्मानित किया।मौके पर माधव सिंह कार्यसमिति सदस्य भारतीय मज़दूर संघ झारखंड प्रदेश सह प्रभारी बीसीसीएल ईसीएल और सीएमपीएफ, मुरारी तांती अध्यक्ष धकोकसंघ सह सलाहकार समिति सदस्य बीसीसीएल, उमेश कुमार सिंह महामंत्री धकोकसंघ सह कोल इंडिया सुरक्षा बोर्ड सदस्य सह एपेक्स सुरक्षा समिति सदय बीसीसीएल , के. के. सिंह संगठन मंत्री धकोकसंघ सह मंत्री अखिल भारतीय खदान मज़दूर संघ,, लालमोहन दास मंत्री धकोकसंघ, गोरचंद चटर्जी बरिष्ठ कार्यकर्ता भामसं, देवाशीष मोदी क्षेत्रीय अध्यक्ष, महेश कुमार तांती क्षेत्रीय सचिव, संजीव श्रीवास्तव क्षेत्रीय सह सचिव, ओम प्रकाश राम क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के साथ-साथ क्षेत्र एवं शाखा के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।