
धनबाद:भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स भवन, जोड़ा फाटक में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह महानगर जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो जिला परिषद की अध्यक्ष शारदा सिंह धनबाद महानगर भाजपा जिला अध्यक्ष सरवन राय प्रदेश महामंत्री रूपेश सिंह महामंत्री मानस प्रसून्न, युवा भाजपा नेत्री शताक्षी सिंह ने प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया।एस वी एम सिनीडीह के प्राचार्य राकेश सिन्हा समेत अन्य प्रचायों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने कहा 12वीं परीक्षा में उत्तरीण हुए छात्र-छात्रा का प्रतिभा सम्मान समारोह उनके मनोबल एवं हौसले को बढ़ाने के लिए किया गया है। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है, मैं भारत के सभी विद्यार्थियों को पठन-पाठन में मेहनत करके अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारत का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं देता हूँ। समारोह का मंच संचालन तमाल राय ने किया।