
धनबाद:भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आगामी 2 जुलाई को इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स भवन, जोड़ा फाटक में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के निमित्त महानगर जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल में धनबाद विधायक राज सिन्हा, झरिया विधायक रागिनी सिंह, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो एस वी एम सिनीडीह के प्राचार्य राकेश सिन्हा को आमंत्रण पत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने कहा 12वीं परीक्षा में उत्तरीण हुए छात्र-छात्रा का प्रतिभा सम्मान समारोह उनके मनोबल एवं हौसले को बढ़ाने के लिए किया गया है। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है, मैं भारत के सभी विद्यार्थियों को पठन-पाठन में मेहनत करके अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारत का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं देता हूँ।मेघावी छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद एवं सम्मान देने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज,धनबाद सांसद ढुलु महतो, पूर्व सांसद पीएन सिंह, महानगर जिलाध्यक्ष सरवन राय, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह,प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा, जिला महामंत्री मानस प्रसून्न समेत सभी भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। समारोह में छात्र छात्रा को पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।कहा की अतिथियों एवं अभिभावकों को आमंत्रण पत्र देने का सिलसिला जारी है।