
तोपचांची – कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज कतरास के रथटाँड़ ग्राम निवासी समाजसेवी आशुतोष चौबे की धर्मपत्नी माधुरी देवी की असामयिक निधन सोमवार की रात हो गया। यह खबर सुनते ही लोग शोकाकुल में डूब गए। उनके शुभचिंतक उनके निवास स्थान रथटाँड़ पहुँचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आत्मा शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। 62 वर्षीय माधुरी देवी आदर्श कुशल गृहणी थी। कतरास कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज में शोक की लहर है। इनकी निधन से एक अच्छे आदर्श कुशल गृहणी की कमी हमेशा खलेगी।वे अपने पीछे एक सुपुत्र अजय चौबे एवं छे सुपुत्रीयां छोड़ गई ।शिवशंकर पांडेय,प्रफुल्ल कुमार पांडेय,राजेन्द्र तिवारी, कृष्ण कुमार तिवारी, सरोज कुमार तिवारी, उमेश चंद्र पंडा,चितरंजन उपाध्याय, आदित्य तिवारी, समीर चौबे, मनोज कुमार अनुजआदि नेँ रथटाँड़ पहुँच कर उनके परिवार वालों को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से प्रार्थना किये की इस दुःख की घड़ी में परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे । इनके निधन पर मनोज तिवारी, मनोज चौबे, सुनील चंद्र पांडेय, खोरठा गीतकार विनय तिवारी, समसेवी राजीव तिवारी नेँ शोक संवेदना व्यक्त की है।