दुमका। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र से दो महीने पहले एक नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने साहिबगंज जिला के कोटालपोखर थाना क्षेत्र से 20 वर्षीय नागेश्वर उर्फ मिथुन महतो को गिरफ्तार किया है और नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया है।पुलिस की लगातार कार्रवाईएफआईआर दर्ज होने के बाद से पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी।पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है। इसके बाद छापेमारी कर पुलिस ने नागेश्वर को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग लड़की को भी अलग स्थान से बरामद किया।