धनबाद : बाघमारा महिला थाना में नई थाना प्रभारी के रूप में पदभार संभालने के बाद सुरबाला भृंगराज का स्वागत किया गया। वार्ड नंबर 1 की पार्षद डॉ. मधुमाला ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान पार्षद ने महिला उत्पीड़न समेत क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर थाना प्रभारी से विस्तार से चर्चा की।नव पदस्थापित थाना प्रभारी सुरबाला भृंगराज ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर पीड़िता को पूरी निष्ठा के साथ हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की और महिलाओं से कहा कि वे किसी भी समस्या के लिए सीधे उनसे संपर्क करें तथा बिचौलियों के चक्कर में न पड़ें।