धनबाद: 23 सितंबर को एन एस यू आई विश्वविद्यालय अध्यक्ष राज रंजन सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के अंदर बिनोद बिहारी महतो के मूर्ति पर माल्यार्पण करे के उनकी जयंती मनाई । साथ में राज रंजन सिंह ने बिनोद बाबू के बारे में बताते हुए कहा कि उनका जन्म (23 सितंबर 1923 – और उनकी मृत्यु 18 दिसंबर 1991 को हुई थी) बिनोद बाबू पेशे से एक वकील और राजनीतिज्ञ भी थे। उन्होंने 1973 में झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना की और अलग झारखंड राज्य की स्थापना की । वे 1980, 1985 और 1990 में बिहार विधानसभा के सदस्य रहे; और साथ ही वे 1991 में गिरिडीह से लोकसभा के सदस्य भी रह चुके थे।मौके पर विश्वविद्यालय अध्यक्ष राज रंजन सिंह, सचिव तारिक अनवर, पीयूष कुमार, आयुष सिंह, जागृति सिंह,कोमल कुमारी, नंदिनी मुर्मु, शिवम हजारी, आलोक शुक्ला, प्रीति रवानी तथा अन्य विद्यार्थी मौजूद थे।