कमिश्नरेट वाराणसी के गोमती ज़ोन की पुलिस ने डॉक्टर से रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे आरोपी मनीष कुमार सिंह पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया है।दरअसल, 28 जुलाई 2025 को थाना जंसा क्षेत्र के जलालपुर स्थित अर्पित हॉस्पिटल के संचालक और चिकित्सक को अज्ञात व्यक्ति ने फोन व व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से ₹1 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। इस मामले में थाना जंसा पुलिस ने मुकदमा संख्या 165/2025, धारा 308(4), 351(4) आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज किया था।पुलिस जांच में तकनीकी सर्विलांस और साक्ष्यों के आधार पर रंगदारी मांगने वालों की पहचान सचिन कुमार सिंह और मनीष कुमार सिंह (दोनों पुत्र स्व. जगतनारायण सिंह, निवासी ग्राम दीनदासपुर, थाना जंसा, वाराणसी) के रूप में हुई।थाना जंसा पुलिस ने 13 अक्टूबर को मुंबई के वेस्टर्न रेलवे कॉलोनी, माटुंगा रोड से सचिन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, दूसरा आरोपी मनीष कुमार सिंह अब तक फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की विशेष टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है।पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन ने अभियुक्त की गिरफ्तारी में सहायक जानकारी देने वाले को ₹25,000 के इनाम की घोषणा की है।वांछित अभियुक्त:मनीष कुमार सिंह, पुत्र स्व. जगतनारायण सिंह, निवासी ग्राम दीनदासपुर, थाना जंसा, जनपद वाराणसी