*कतरास* बाघमारा के विधायक शत्रुघ्न महतो निरंतर केशलपुर ,कुम्हार पट्टी के ग्रामीणों को सुविधापूर्ण पुनर्वास के लिए प्रयासरत हैं. इसी क्रम में आज माननीय विधायक संबंधित क्षेत्र के एरिया 4 के जीएम व ग्रामीणों के साथ बैठक किए , जहाँ ग्रामीणों का सुरक्षित व सुविधापूर्ण पुनर्वास को लेकर चर्चा किए , विधायक ने जीएम को शक्त निर्देश देते हुए कहे जब तक रैयत को पूर्ण सुविधा व सुरक्षा नहीं मिलेगी , किसी भी परिस्थिति में पुनर्वास नहीं होगा , अगर कोई अप्रिय घटना घटित होती हैं तो इसकी जिम्मेदारी व जवाबदेही कंपनी की होगी , अगर त्वरित रूप से इस मामले का उचित समाधान नहीं होता हैं तो कंपनी का चक्का जाम के लिए हम सभी बाध्य होंगे* ,तदोपरांत क्षेत्र के जीएम के द्वारा आश्वासन दिया गया की अतिशीघ्र रैयतों का समस्या का समाधान किया जाएगाइस पहल पर रैयतों ने बैठक समाप्त किया मौके पर जीएम ने विधायक को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किए*