धनबाद। सामाजिक सम्मान और अपनी पहचान की लड़ाई लड़ रहे किन्नर समाज ने मंगलवार को शहर की सड़कों पर खुशियाँ बाँटने का अनोखा तरीका अपनाया। समाज की अध्यक्ष सुनैना सिंह राजपूत के नेतृत्व में किन्नर समाज के सदस्य भाईफोड़ मंदिर के पास भोजपुरी गीतों की धुन पर झूमते नजर आए। उन्होंने राहगीरों को आशीर्वाद दिया और बख्शीश मांगी। दीपावली पर्व की तैयारियों के बीच इस रंगीन नजारे ने पूरे क्षेत्र का माहौल खुशनुमा बना दिया।मीडिया से बात करते हुए सुनैना सिंह राजपूत ने कहा कि किन्नर समाज हमेशा लोगों की खुशियों में शामिल होता है और दिल से दी गई दुआ कभी खाली नहीं जाती। उन्होंने धनबाद की शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि ऐसे अवसर समाज को एकजुट करने का काम करते हैं। राहगीरों ने भी उत्साह से फोटो और वीडियो बनाकर इस अनोखे उत्सव को कैमरे में कैद किया।