धनबाद: बेकार बांध स्थित संबोधि आईएएस अकैडमी में आज बड़े हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर टुंडी डीएसपी डीएन बांका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।संस्थान के निदेशक संजीत चौहान ने डीएसपी को श्रीमद् भागवत गीता भेंट कर सम्मानित किया, वहीं छात्र-छात्राओं ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। संबोधन के दौरान डीएसपी बांका ने छात्रों को भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन व विचारों से प्रेरणा लेने और उनके मार्ग पर चलने की सीख दी।इस मौके पर निदेशक संजीत चौहान ने छात्रों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “यह दिवस शिक्षकों के समर्पण, मेहनत और योगदान को समर्पित है। शिक्षक केवल पढ़ाने वाले ही नहीं, बल्कि कठिन परिस्थितियों में सही मार्ग दिखाने वाले सच्चे मार्गदर्शक भी होते हैं।”कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और अपने शिक्षकों को शुभकामनाएं अर्पित कीं।