
धनबाद 17 अगस्त 2025 को शहीद मनिद्रनाथ मंडल की जयंती का आयोजन मैको मोड़, धनबाद शहीद मनिद्रनाथ मंडल फ़ाउंडशन के बैनर तले आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष कंसारी मंडल वं संचालन जिला महासचिव शैलेन मंडल ने किया।यह आयोजन शहीद मनिद्रनाथ मंडल फाउंडेशन के बैनर तले संपन्न हुआ। जिसका मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पर्यावरण को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के दौरान 76 लोगों को सम्मानित किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विशेष रूप से आदिवासी नृत्य, गान प्रस्तुत किया गया। सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होकर दिन भर चले इस कार्यक्रम में राजनीतिक, सामाजिक, छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए—केंद्रीय अध्यक्ष कंसारी मंडल ने कहा कि मनिद्रनाथ मंडल के कार्यों को युवाओं पीढ़ी के बीच मंथन कि जरूरत है।टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि मनिद्रनाथ मंडल राजनीतिक सामाजिक गरीब एवं पीड़ितों के सच्चे नेता थे।धनबाद विधायक राज सिंन्हा ने कहा कि अब तक शहीद मनिद्रनाथ मंडल को झारखंड में उचित सम्मान नहीं मिला है, उन्हें सम्मान दिलाने का संकल्प लेता हूं। कि धनबाद की धरती पर उन्हें सही सम्मान मिले।डुमरी विधायक जयराम महतो ने कहा कि शहीद मनिद्रनाथ मंडल के संघर्ष और बलिदान से धनबाद को बहुत कुछ मिला है, जिसे हमे आत्मसात करने की आवश्यकता है।सिंदरी विधायक फुलचांद मंडल ने कहा कि झारखंड अलग राज के लिए लड़ाई लड़ी थी वह आंदोलनकारीनेता थे।मौके पर केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रेखा मंडल, भाजपा नेत्री तारा देवी, संतलाल प्रमाणिक, सिंदरी के पूर्व विधायक फुलचांद मंडल, धरणीधर मंडल, जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मंडल सटीक मंडल हिरेन मंडल सत्यजीत मंडल गणपत महतो,मुन्नू आलम ,लगी सोरेन, माधव मंडल गणेश मंडल , शहीद मनिद्रनाथ मंडल फ़ाउंडशन के अध्यक्ष गोत्तम मंडल, सचीव पंकज मंडल, कोषाध्यक्ष चिरंजीत मंडल, अनिकेत, गोउर मंडल रीना मंडल विपिन मंडल सचिव पंकज मंडल कोषाध्यक्ष चिरंजीत मंडल मनीष साव विजय मंडल, इंद्रजीत मंडल शंकर मंडल सोनाली मंडल अंजय मंडल, जॉन स्मिथ, श्रीकांत मंडल बी सी मंडल प्रदीप मंडल खिरोधर मंडल प्रभाष मंडल अशोक मंडल प्रकाश मंडल, बंदना मंडल, राजेश मंडल, नित्यानंद मंडल श्रेश्ता किन्नर, मृत्युंजय मंडल, मोहम्मद जलालुद्दीन, समीर मंडल, अमित, सचिन, रणजीत, रविन्द्र मंडल राजा दास राहुल मंडल दिपक मंडल अतीत मंडल धनंजय मंडल बालू मंडल सुशील मंडल माथुर महतो खेदन महतो विकास महतो मंगाराम महतो सहित अनेक राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।