धनबाद, 7 अक्टूबर : झारखंड आंदोलन के वरिष्ठ नेता, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व जिला अध्यक्ष और धनबाद बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कंसारी मंडल का सोमवार शाम निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। दुर्गा पूजा (दशमी) के दिन हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें धनबाद के अशर्फी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां वेंटिलेटर पर इलाज के दौरान शाम 7:15 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।कंसारी मंडल झारखंड सूड़ी समाज कल्याण समिति के केंद्रीय अध्यक्ष, शहीद मनींद्र नाथ मंडल फाउंडेशन के संरक्षक और झामुमो के केंद्रीय सदस्य थे। वे तीन बार झामुमो के जिला अध्यक्ष रह चुके थे तथा पार्टी के टिकट पर धनबाद से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था।उनके निधन की खबर से पूरे कोयलांचल में शोक की लहर है। मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर को धनबाद बार एसोसिएशन लाया गया, जहां अधिवक्ताओं और समाजसेवियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके पार्थिव शरीर को हीरापुर दुर्गा मंदिर एवं उनके निवास स्थान में लाया गया। उनका अंतिम संस्कार तेरी पड़ा शमशान घाट में किया गया जिसमें सुड़ी समाज ,तेली समाज, धनबाद के अधिवक्ता, झारखंड मुक्ति मोर्चा, बीजेपी ,कांग्रेस अन्य पार्टी के लोग, धनबाद के बुद्धिजीवी लोग शामिल हुए इस दौरान , धनबाद विधायक राज सिंहा , बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, पूर्व मंत्री जलेश्वरमहतो, धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष लखी सोरेन जिला सचिव मन्नू आलम,पूर्व सिंदरी विधायक फूलचंद मंडल, समाजसेवी विजय झा, धरणीधर मंडल, आशीष मंडल, प्रफुल्ल मंडल, जगत महतो,देबु महतो , रमेश टुडू, धरणीधर मंडल रेखा मंडल रीना मंडल, बंगाली वेलफेयर सोसाइटी से गोपाल भट्टाचार्य, अतनु गुप्ता, देवी शरण सिंह जितेंद्र सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।धनबाद विधायक राज सिन्हा ने दुर्गा मंदिर परिसर पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और कहा कि कंसारी मंडल जी विधिक क्षेत्र के मजबूत स्तंभ तथा सौम्य व सरल व्यक्तित्व के धनी थे। वहीं, अधिवक्ता बजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मंडल जी के निधन से बार एसोसिएशन को अपूरणीय क्षति हुई है।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दें।