मैथन : निरसा एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने मैथन ओपी का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मैथन ओप के सभी पदाधिकारी को एक-एक करके बुलाया और लंबित केस एवं उनके द्वारा जांच की जा रही केसों का अवलोकन किया और जरूरी दिशा निर्देश भी दिया। एसडीपीओ ने मैथन ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन के अलावा ओपी में पद स्थापित एसआई मदन लाल यादव, छोटका सोरेन, एएसआई मनोज कुमार ओझा, रविंद्र मुर्मू, अनीता देवी, एएसआई जेमन सहित करीब एक दर्जन जवानों से अलग-अलग बुलाकर उनके द्वारा केस के अनुसंधान निष्पादन और उनकी समस्याओं को ही सुना। इस दौरान एसडीपीओ ने ओपी की संचिका एवं पंजिका की भी निरीक्षण किया साथ ही चोरी, डकैती ,वारंटी , महिला उत्पीड़न, बच्चों से जुड़े केस पर अद्यतन जानकारी हासिल किया।