
धनबाद:पूर्व आयोजित कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 12.08.2025 को धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ (भामसं) का 33वां द्विवार्षिक एक दिवसीय अधिवेशन बरोरा क्षेत्र के गेस्ट हाउस(सामुदायीक भवन) BCCL में मुख्य अतिथि अशोक मिश्रा संगठन मंत्री ABKMS एवं राजीव रंजन सिंह महामंत्री BMS झारखंड प्रदेश सह चुनाव प्रभारी भारतीय मजदूर संघ झारखण्ड प्रदेश की नेतृत्व में अधिवेशन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मुरारी ताँती एवं संचालन महामंत्री उमेश कुमार सिंह ने किया।अधिवेशन को संबोधित करते हुए राजीव रंजन सिंह ने कहा कि कोयला उद्योग और मजदूरों को बचाने के लिए कोल उद्योग प्रभारी के0 लक्ष्मा रेड्डी जी द्वारा अखिल भारतीय खदान मज़दूर संघ के बैनर तले चलाए जा रहे चार चरणों के आंदोलन का भी पुरजोर समर्थन किया साथ ही स्थानीय सांसद का एटक(AITUC) यूनियन चलाने की भी घोर निंदा करते हुए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को भी आगाह किया है साथ ही संघ को मज़बूती एवं सदस्यता पर भी वल दिया।सर्वप्रथम बीसीसीएल के क्षेत्रों से आये कार्यकर्ताओं/प्रतिनिधियों के साथ शोभा यात्रा निकाली गई ततपश्चात संघ का झंडोत्तोलन, द्वीप प्रज्वलन, भारत माता, भगवान विश्वकर्मा एवं श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगडीजी के प्रतिमा पर माल्यर्पण के साथ ही सभी उपस्थित सभी पदाधिकारियों को अंगबस्त्र, श्रीफल देकर अधिवेशन आरंभ किया गया।*जिसमें धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के निम्न पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्यों को दो वर्षों के लिए चयन/ज़िम्मेबारी की गई, जो निम्नवत है* – 1. अध्यक्ष-मुरारी तांतीं2. कार्यकारी अध्यक्ष-सुशील कुमार सिंह3. उपाध्यक्ष-मंतोष तिवारी, अरिंजय श्रीवास्तव, अयोध्या मिश्रा, एस के मिश्रा, मो इस्माईल मल्लिक, शोभा पांडेय।4. महामंत्री-उमेश कुमार सिंह5. संयुक्त महामंत्री -भौमिक महतो।6. मंत्री-संजीव कुमार सिंह,राजलाल यादव, लोकेश कुमार सिंह, संत कुमार चौहान,लालमोहन दास, जय श्रीवारा।7. संगठन मंत्री-सुशिल कुमार8. कोषाध्यक्ष-प्रशांत नियोगी9. सह कोषाध्यक्ष-उत्तम उत्तम कुमार पांडेय।10. कार्यालय मंत्री-अनिल कुमार11. कार्यसमिति सदस्य- ऊषा झा,गायत्री देवी,कृष्ण कन्हैया सिंह ।12. विशेष आमंत्रित सदस्य-माधव सिंह। के अलावे क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव कार्यसमिति के पदेन सदस्य होंगे की घोषणा झारखण्ड प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी सह महामंत्री भामसंघ झा0प्रदेश राजीव रंजन सिंह द्वारा किया गया।अधिवेशन में मुख्य रूप से के० के० सिंह मंत्री अ.भा.ख.म. संघ, धर्मजीत चौधरी मंत्री भामसंघ धनबाद जिला सह महामंत्री भ.नि. एवं अन्य सन्निर्माण कामगार यूनियन भामसंघ झारखण्ड प्रदेश, माधव सिंह कार्यसमिति सदस्य सह प्रभारी BCCL, ECL & CMPF, ओम कुमार सिंह कार्यसमिति सदस्य भामसंघ झा. प्रदेश, सुशील कुमार सिंह कार्यसमिति सदस्य भामसंघ झा. प्रदेश, गुड्डू सिंह जिला उपाध्यक्ष भामसंघ, सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के महामंत्री, सीएमपीएफ के महामंत्री सहित के ध. को. क. संघ के समस्त क्षेत्रीय/शाखा कार्यसमिति सदस्यों की उपस्थिति हुई।