वाराणसी कमिश्नरेट में 6 उपनिरीक्षकों का तबादला, आदेश तत्काल प्रभाव से लागूकमिश्नरेट वाराणसी के गोमती जोन में पुलिस स्थापना बोर्ड की स्वीकृति के बाद उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के तबादले किए गए हैं। यह स्थानांतरण जनहित और रिक्त पदोंbको ध्यान में रखते हुए तात्कालिक प्रभाव से लागू किए गए हैं।पुलिस उपायुक्त गोमती जोन आकाश पटेल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर रवाना करते हुए अनुपालन आख्या उसी दिन कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।स्थानांतरित उपनिरीक्षकों की सूची* राजेश कुमार मौर्य वाचक कार्यालय, अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन → चौकी प्रभारी कस्बा राजातालाब, थाना राजातालाब* रोहित दूबे चौकी प्रभारी कस्बा राजातालाब, थाना राजातालाब → थाना राजातालाब* विवेकानन्द द्विवेदी चौकी प्रभारी खजुरी, थाना मिर्जामुराद → चौकी प्रभारी हरहुआ, थाना बड़ागांव* गणेश प्रसाद पटेल चौकी प्रभारी कछवांरोड, थाना मिर्जामुराद → चौकी प्रभारी खजुरी, थाना मिर्जामुराद* रामचन्द्र यादव थाना मिर्जामुराद → चौकी प्रभारी कछवांरोड, थाना मिर्जामुराद* अभिषेक राय चौकी प्रभारी हरहुआ, थाना बड़ागांव → थाना बड़ागांवप्रशासनिक दृष्टि से यह तबादले पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माने जा रहे हैं।