
देश भर के साथ साथ धनबाद भी तिरंगा यात्रा से पटा है.तिरंगा यात्रा के जरिए लोगों का राष्ट्रप्रेम दिखा.सैल्यूट तिरंगा की ओर से 155 मीo की तिरंगा यात्रा निकाली गई. इस तिरंगा यात्रा में महिला पुरुष समेत भारी संख्या में युवा वर्ग शामिल हुए. तिरंगा यात्रा जिला परिषद से कंबाइंड बिल्डिंग गाँधी चौक तक गई.सैल्यूट तिरंगा महिला समिति की अध्यक्ष फूल जोशी ने तिरंगे को आन-बान और शान का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि देश और दुनिया के लोग भी भारतीय सैनिकों और सेना के प्रति गर्व और सम्मान की भावना रखते हैं. उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा देश के वीर जवानों के सम्मान का एक माध्यम है.