रहाना रोड स्थित ज्वैलरी शोरूम का उद्घाटन करने आईं अभिनेत्री सुष्मिता सेन रविवार शाम लौटते समय जाम में फंस गईं। इस बीच बॉलीवुड अदाकारा को कार में बैठा देखकर उनके प्रशंसक और राहगीर उनका वीडियो बनाने और फोटो खींचने लगे।गाड़ी को जाम में फंसता देख साथ चल रहे एस्काॅर्ट व स्थानीय पुलिस ने जाम खुलवाने की कवायद तेज कर उनकी गाड़ी को आगे रवाना कराया। उन्हें बिरहाना रोड से लेकर लैंडमार्क होटल तक पहुंचने में करीब 15 मिनट लगे।बिरहाना रोड पर तपेश्वरी मंदिर के मेले और चैंबर बनाने के लिए की गई खोदाई से सड़क संकरी हो गई है। रविवार का दिन होने और मेले के चलते शाम को सड़क और ज्यादा भीड़ हो गई थी। इस बीच शोरूम का उदघाटन कर लौट रहीं सुष्मिता सेन की गाड़ी जाम में फंस गईं। सुष्मिता को देखकर प्रशंसकों और राहगीरों का जमावड़ा और बढ़ने लगा। इससे कार को आगे बढ़ाना मुश्किल हो गया।पुलिसकर्मियों ने जाम खुलाने की भरसक कोशिश की और उनकी गाड़ी को लैंडमार्क होटल के लिए रवाना कराया। एडीसीपी अर्चना सिंह ने बताया कि मंदिर के मेले और खोदाई के चलते सड़क संकरी हो गई थी। कुछ पलों के लिए गाड़ी रुकी थी, हालांकि तुरंत ही उसे रवाना करा दिया गया।