*पनकी थाना अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया चौकी पुलिस की सक्रियता से डीजल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार — पुलिस ने बरामद किया 35 लीटर पीला तरल पदार्थ, पाइप, पेकअप और कनस्तर**कानपुर। थाना पनकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पनकी थाना प्रभारी मनोज भदौरिया के नेतृत्व में पनकी इंडस्ट्रियल एरिया चौकी प्रभारी लोकेश पटेल व सहयोगी पुलिस कर्मियों की मदद से शातिर तेल चोर पकड़ा गया,पुलिस ने पेट्रोल-डीजल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मौके से करीब 35 लीटर पीले रंग का तरल पदार्थ (डीजल जैसी वस्तु), एक पेकअप वाहन, एक पाइप, एक प्लास्टिक कनस्तर और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं*।*पनकी इंडस्ट्रियल एरिया चौकी पुलिस टीम ने वाहन UP78 FN 7820 को रोककर तलाशी ली, जिसमें से भारी मात्रा में चोरी किया गया डीजल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी अभिषेक तिवारी पुत्र आदित्य तिवारी निवासी ग्राम सरसौल, थाना महाराजपुर ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ रात के समय ट्रक और सड़क किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी करता था*।*अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह पाइप और प्लास्टिक कैन की मदद से ट्रक की टंकी से डीजल निकालता था और फिर उसे बेच देता था। पुलिस ने मौके से वीडियो व फोटो साक्ष्य भी एकत्र किए हैं*।*अभियुक्त पर धारा 303(2)/317(2)/61(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस ने निगरानी और बढ़ा दी है*।*आरोपी की गिरफ्तारी पर मौके स्थल पर उप निरीक्षक लोकेश पटेल उप निरीक्षक अफरोज अहमद उप निरीक्षक अमित सिंह उपनिरीक्षक नीरज,उपनिरीक्षक महेश,उपनिरीक्षक शैलेंद्र रजौलिया हेड कांस्टेबल निशांत वह हेड कांस्टेबल विवेक की रही उपस्थिति ।