*कानपुर। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी के निर्देशन में थाना नौबस्ता पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ऑटो में बैठकर लूट करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है*।*गिरफ्तार आरोपी खाली ऑटो देखकर सवारी के रूप में उसमें बैठ जाते थे और सूनसान स्थान पर पहुंचकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। बीती 10 अक्टूबर को इन आरोपियों ने एक ऑटो चालक के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित चालक ने घटना के बाद थाना नौबस्ता में मुकदमा दर्ज कराया था*।*पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की और दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम और वारदात में प्रयुक्त सामान बरामद किया गया है*।गिरफ्तारी करने वाली टीम मेंथाना नौबस्ता प्रभारी बहादुर सिंह,विराट नगर चौकी प्रभारी सुशील कुमार, *उपनिरीक्षक,सागर यादव,पंकज दुबे, अजय कुमार, आनंद कुमार पांडे और हेड कांस्टेबल अजीत सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही*।*डीसीपी साउथ ने पूरी टीम को सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी है और कहा कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ।