धनबाद: जामा विधायक डा. लुइस मरांडी से गुरुवार को धनबाद परिसदन में झामुमो महानगर युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष सप्पू महतो ने मुलाकात कर पुष्प गुच्छ दिया गया। इस अवसर पर विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा किया गया। वहीं, संगठन की मजबूती पर चर्चा किया गया। झामुमो संगठन सचिव राजेश तुरी ने बताया कि सरकारी योजनाओं को जनता तक सुलभ तरीके से पहुंचने पर जोर दिया गया। मौके पर महानगर संगठन सचिव जितेंद्र पासवान आदि मौजूद थे।