धनबाद- ह्यूमैनिट हेल्पिंग हैंड्स सोसायटी के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल के नेतृत्व में ह्यूमैनिट हेल्पिंग हैंड्स कार्यालय प्रांगण (ऑपजिट नेहरू बाल एकेडमी स्कूल) सुसनीलेवा, धनबाद वार्ड- 22 में आयोजित कार्यक्रम बढ़ती ठंड को देखते हुए जरूरतमंद बूढ़े-बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों के बीच मुख्य अतिथि झारखंड लोकसभा चुनाव के पूर्व ब्रांड एम्बेसडर सह किन्नर समाज के झारखण्ड प्रदेश सचिव स्वेता किन्नर के द्वारा कंबल वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।विशिष्ट अतिथि नेहरू बाल एकेडमी के निदेशक राजेश मंडल, एडवोकेट विनीता विजय, डालसा सदस्य ऋचा प्रसाद रहें जिन्होंने अपने हाथों से भी कंबल वितरण किया।जहाँ 321 जरूरत मंद महिला पुरुषों को कंबल दिया गया। श्री गौतम कुमार मंडल ने कहा अब आगे प्रयास होगा की सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों और रोड किनारे बेब्स, लाचार लोगो के बीच रात को घूम-घूम कर कंबल वितरण किया जायेगा।जहाँ मोके पर ह्यूमैनिट हेल्पिंग हैंड्स के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल, केंद्रीय सदस्य अमित रवानी, चिरंजीत मंडल, रणजीत मंडल, पूनम कुमारी, सहनाज साही, पूर्णेन्दु मिश्रा, अनिकेत कुमार, राहुल मंडल, सचिन, भजन, राज, ऋतिक एवं अन्य मौजूद थे।