झरिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा GST दरों में कमी का बड़ा निर्णय लिया गया है। यह कदम छोटे-बड़े व्यापारियों, दुकानदारों, स्वरोजगारियों और आम लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं संगठन के निर्देश पर पूरे देश में GST बचत उत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज झरिया विधायक रागिनी सिंह ने झरिया के व्यापारियों से मुलाकात की। व्यापारियों ने मोदी सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा GST घटा, कारोबार बढ़ा – धन्यवाद मोदी सरकार! इस अवसर पर क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पादों का उपयोग और खरीद करें। प्रधानमंत्री मोदी जी का संदेश है कि देश की मिट्टी से जुड़ा हर उत्पाद हमारी संस्कृति और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। “वोकल फॉर लोकल” का मंत्र अपनाकर हम अपने स्थानीय कारीगरों, बुनकरों और उद्योगों को प्रोत्साहन दे सकते हैं। स्वदेशी वस्त्र, हैंडलूम और खादी पहनकर स्वदेशी अपनाओ – आत्मनिर्भर भारत बनाओ का संदेश दिया। यह सिर्फ वस्त्रों की खरीद नहीं, बल्कि हमारे गाँव-गाँव के बुनकरों और कारीगरों के परिश्रम का सम्मान है।इस दौरान मुख्य रूप से संतोष सिंह, उमेश यादव,अभिषेक पांडेय,पिंकू चौबे, अवधेश साव,संजू वर्मा, दिलीप भारती, अरिंदम बनर्जी, संजय कुमार महतो,रघु राम सहित कई अन्य गणमान्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।