सरिया थाना क्षेत्र पेठियाटांड़ में 21 अगस्त को व्यवसायी कैलाश मंडल के घर में हुए लाखों की चोरी के मामले में पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के निर्देश पर SDP बगोदर-सरिया के नेतृत्व में विशेष दल का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा छापेमारी कर घटना में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में चोरी की वारदात स्वीकार की है गिरफ्तार अपराधियों के पास से चोरी की घटना में इस्तेमाल किए गए चार मोबाइल फोन जप्त किया गया।