गिरिडीह शहर से पचंबा तक फोरलेन सड़क निर्माण कार्य तेजी से पूरा हो रहा है और सड़क के बीचोंबीच डिवाइडर का निर्माण भी लगभग समाप्ति की ओर है। इसके बावजूद जाम की समस्या से शहरवासी निजात नहीं पा रहे हैं। शनिवार दोपहर नटराज चौक से लेकर टावर चौक तक घंटों तक जाम लगा रहा, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।