
धनबाद : धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर देश की आजादी के बाद देश विभाजन की विभीषिका को दर्शाती एक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया l इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय बालेश्वर प्रसाद सिंह के पुत्र डॉ० के. एम. सिंह , अवकाश प्राप्त वरिष्ठ रेलकर्मी सतेन्द्र शर्मा तथा शंकर ठाकुर का मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र द्वारा सम्मानित किया गया, तत्पश्चात श्री सतेन्द्र शर्मा द्वारा प्रदर्शनी के आयोजन का उद्घाटन किया गया | धनबाद मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने बताया कि सन 1947 में देश विभाजन एक ऐतिहासिक “क्रूर हादसा” थाइस विपरीत परिस्थिति में भी रेलवे ने जो महत्वपूर्ण भूमिका देशवासियों के लिए निभाई थी वह ऐतिहासिक थी। जिसे चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से हम लोगों ने दिखाया कि रेलवे ने किस तरह देशवासियों के साथ खड़े थे। इसी तरह की प्रदर्शनी हजारीबाग, कोडरमा एवं चंद्रपुर स्टेशन में भी आम लोगों के लिए दर्शाया गया है। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबादएवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने जानकारी देते हुए बताया की इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा डॉ० के. एम. सिंह, अवकाश प्राप्त रेल कर्मचारियों, मंडल के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित उपस्थित सभी लोगों को संबोधित किया गया तथा उन्होंने देश के विभाजन की विभीषिका को दर्शाती चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया | कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया |