दुमका। सरैयाहाट पुलिस को बड़ी सफलता: महज 24 घंटे में नाबालिग लड़की के खरीद-बिक्री में शामिल सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल। बिहार के मोतिहारी से नाबालिग लड़की को किया सकुशल बरामद, पुलिस पर बढ़ा आमजनों का भरोसा।सरैयाहाट पुलिस ने महज 24 घंटे में नाबालिग लड़की के खरीद-बिक्री में शामिल सभी चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया| सरैयाहाट पुलिस की त्वरित कार्रवाई की आमजनों ने सराहना करते हुए कहा कि उनका पुलिस पर भरोसा बढ़ गया है| मामले में पुलिस विभाग द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि बीते 06 दिसंबर 2025 को आवेदिका सुशीला देवी, पति नागेन्द्र ठाकुर, ग्राम बिरना, थाना- सरैयाहाट, जिला- दुमका ने अपनी नाबालिग पोती उम्र करीब 14 वर्ष, को एक माह पूर्व सिलाई सिखने की बात बोलकर घर से निकलने एवं वापस नहीं आने पर गुमशुदगी का लिखित आवेदन दिया था| इस संबंध में सनहा दर्ज किया गया। सनहा के सत्यापन एवं जांच के क्रम में ज्ञात हुआ कि लापता लड़की मुजफ्फरपुर बिहार में है। सरैयाहाट थाना प्रभारी ने वरीय पदाधिकारी को सूचित किया। वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार थाना प्रभारी द्वारा अभिलंब टीम तैयार कर उक्त लापता नाबालिक लड़की के खोज बीन हेतु मुजफ्फरपुर बिहार के लिए टीम को प्रस्थान किया गया। इसी बीच दिनांक- 06.12.2025 को ही रात्रि में ही आवेदिका ने थाना आकर पुनः अपनी पोती को 80,000 रूपया में मसोमात चुड़की देवी, उम्र करीब 50 वर्ष, पति- स्व० परशुराम मिस्त्री, सा० मरकुण्डा, पार्वती देवी उर्फ पानवती देवी उम्र करीब 55 वर्ष, पति- धनेश्वर यादव, ग्राम- बाबुडीह, दोनों थाना सरैयाहाट, जिला-दुमका एवं पिंकी देवी उर्फ प्रियंका देवी उम्र करीब 40 वर्ष, पति महाबीर लैया, ग्राम बकसरा, थाना मोतिया ओ०पी०, जिला-गोड्डा के द्वारा अरूण सिंह उम्र करीब 27 वर्ष, पिता- स्व०- बबन सिंह ग्राम- सगहरी, थाना- राजेपुर, जिला- मोतीहारी बिहार को बेच देने संबंधित लिखित आवेदन देकर कांड दर्ज कराया गया। कांड दर्ज होते ही मुजफ्फरपुर बिहार निकली टीम को सूचित किया गया। छापामारी टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए काफी लगन एवं मेहनत के साथ ग्राम- सगहरी, थाना राजेपुर, जिला- मोतीहारी बिहार के अरूण सिंह उम्र करीब 27 वर्ष, पिता- स्व०- बबन सिंह के घर से पीड़िता को बरामद किया एवं अभियुक्त अरूण सिंह को गिरफ्तार कर थाना लाया| वहीं दूसरी छापामारी टीम के द्वारा भी त्वरित कारवाई करते हुए अन्य तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया| गिरफ्तार चारों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा हैं।छापामारी दल में पु०अ०नि० सह थाना प्रभारी सरैयाहाट राजेन्द्र यादव, पु०अ०नि० जय प्रकाश दास (अनुसंधाकर्त्ता), पु०अ०नि० सावन कुमार साहु, पु०अ०नि० नेलशन निरल मानकी, पु०अ०नि० नकी ईमाम खान, स०अ०नि० मनोज कुमार सिंह, स०अ०नि० विरेन्द्र कुमार, स०अ०नि० शैलेश कुमार मिश्र, ह० महेन्द्र प्रसाद यादव,आ0 48 माशंकर कुमार, आ0 333 रितेश कुमार दुबे, म० चौ० 8/7 सोनामुनी मराण्डी एवं म0 4/4चौ० बेरियम हेम्ब्रम शामिल थे।